नारायण और श्याम बने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष

शाहपुर। नारायण यादव और श्याम शुक्ला को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है।
शाहपुर भाजपा मंडल में फेरबदल करते हुए शाहपुर मंडल में पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। जिसके तहत नारायण यादव उपसरपंच धपाड़ा व श्याम शुक्ला निवासी शाहपुर को भाजपा मंडल शाहपुर के अध्यक्ष मनीष कुमरे की अनुशंसा द्वारा जिलाअध्यक्ष बबला शुक्ला ने शाहपुर मंडल से उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।