अब युग परिबर्तन की शुरुआत शक्तिपुत्र महराज के द्वारा हो चुकी है बस हम सब को आगे आने की जरूरत है – सुजान सिंह जिला अध्यक्ष ने ली पथरिया कार्यकर्त्ताओ की मीटिंग

दमोह – भगवती मानव कल्याण संगठन एंव भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सयुक्त तत्त्वाधान संगठन जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह के द्वारा लगातार दमोह संगठन को आगे और गति देने के लिए जगह-जगह मीटिंग आयोजन कर संगठन के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जा रहे हैं पथरिया में मीटिंग में कार्यकर्त्ताओ को कड़े निर्देश दिये जिससे दमोह जिला जल्द से जल्द नशे मांस से मुक्त अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त हो सके अब समय आ गया है
कदम से कदम मिलाने का पार्टी की प्रांतीय महासचिव बहिन उमा दीदी जी प्रांतीय किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह जी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र पालीवाल जी भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला सचिव पर्वत सिंह जी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह जी एवं सचिव ओमपाल सेन किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता संजय पटेल जी जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह जी जिला कोषाध्यक्ष बहन दुर्गा पटेल जी, पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह जी युवा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष खिलान पटेल जी संगठन ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण पटेल मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी ने भी अपने विचार रखे।
राजाराम नामदेव जी , मूरत सिंह जी, भूपेंद्र सिंह जी सहित संगठन एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।