राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी चिचोली के ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सोनी व ब्लॉक उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर मनोनीत

चिचोली – (सुरेन्द्र बावने) :-राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक जगद्गुरु पंचानंद गिरी जी महाराज जूना अखाड़ा हरिद्वार,कमल नयनदास जी महाराज छोटी छावनी अयोध्या,महामंडलेश्वर रामेश्वरदास जी महाराज उज्जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत छाबड़ा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रवि सांगते,राष्ट्रीय महामंत्री शमशेर सिंह,प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुश्री रामकला तोमर,प्रदेश नियुक्ति प्रभारी पंकजसिंह राजपूत ने जिला अध्यक्ष शिवमगिरी,जिला उपाध्यक्ष विजयसिंह बंटी ठाकुर की अनुशंसा पर जिला बैतूल के चिचोली निवासी शुभम सोनी को ब्लॉक अध्यक्ष चिचोली एवं शुभम ठाकुर को ब्लॉक उपाध्यक्ष चिचोली के पद पर नियुक्त किया हैं। संगठन ने उन्हें प्रभार सौंपते हुए हर्ष व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रदेश युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं मित्रों ने उन्हें बधाइयां दी।