ओबीसी महासभा का दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना,पुलिस प्रशासन ने सभी को गिरफ्तार कर फिर भेजा जेल

नवील वर्मा ब्यूरो चीफ
भोपाल। ओबीसी महासभा द्वारा आज दूसरे दिन भी शाहजहानी पार्क भोपाल में सभी कार्यकर्ता एककत्रित होकर बैठक लेकर चर्चा की गई और रैली निकालने पर सभी पदाधिकारियों की सहमति बनी और संहजना पार्क से रैली निकालकर नारे लगाते हुए नीलम पार्क पहुंचे पहुंचे थे सभी कार्यकर्ता जैसे ही अनिश्चितकालीन धरने धरने पर बैठे थे पुलिस प्रशासन द्वारा सभी को गिरफ्तार किया गया।
वही वैभव सिंह लोधी राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य ने बताया गया कि हम शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे। सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करती तब तक हम ऐसे ही अनिश्चितकालीन धरना एवं गिरफ्तारियां देते रहेंगे।
कोर कमेटी सदस्य विजय कुमार,अरविंद दांगी , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र सिंह यादव, राकेश पटेल , प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अमन श्रीवास ,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ भगवत सिंह लोधी ,प्रदेश महासचिव जीतू लोधी , प्रदेश सचिव नारायण प्रजापति, छतरपुर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ,चरण सिंह पटेल , जबलपुर अध्यक्ष गिरानी लाल , कुशवाह तहसील अध्यक्ष रतन लाल प्रजापति ,नवील वर्मा संभागीय अध्यक्ष होशंगाबाद ,भोपाल जिला अध्यक्ष बबलू सेन उपस्थित रहे और समस्त पदाधिकारी को भोपाल पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।