भाशचेपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवैध शराब पकड़ कर किया भव्य स्वागत, भोपाल से सिद्धाश्रम धाम जाते समय कार्यकत्ताओं

दमोह – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरव द्विवेदी भोपाल से पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम जाते समय दमोह के कार्यकर्ताओं से मिलते हुए निकले एवं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी का जैसे ही दमोह सीमा में प्रवेश हुआ सर्वप्रथम बटियागढ़ में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरव द्विवेदी जी अवैध शराब पकड़ कर स्वागत किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आगमन की सूचना के साथ कार्यकर्ताओं को अवैध शराब की सूचना भी मिली तो कार्यकत्ताओं ने दोनों की तैयारियां। करते रहे पहले कार्यकत्ताओ ने अवैध शराब पकड़ी फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया एवं उन्हें फूल माला पहनाई जैसे ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की दमोह में प्रवेश की सूचना मिली वैसे ही जगह-जगह उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया बटियागढ़ से आगे बढ़ते ही दमोह क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुजान सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ए साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का सागर नाका ब्रिज के समीप भव्य स्वागत किया, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जयकारों के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोदमोह संगठन की सक्रियता से परिचित कराया।